GHKPM: पाखी के बाद अब विराट और सई भी छोड़ेंगे शो, सामने आई ये बड़ी वजह

5/22/2023 12:59:40 PM

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। लव ट्राएंगल पर बेस्ड इस शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। जिसमें नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या शर्मा ने इस शो को अलविदा कह दिया है। अब ताजे अपडेट के मुताबिक शो की कहानी में नए मोड लाने के लिए मेकर्स 20 साल का लीप लाने वाले हैं। जिससे शो की कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सई, विराट और सत्या भी शो छोड़ने वाले हैं। 

गुम है' शो में आएगा 20 साल का लीप
बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' पहले सई , विराट और पाखी की लव ट्राएंगल पर बेस्ड कहानी दिखाई जा रही थी। वहीं शो में सत्या की एंट्री के बाद यह ट्राएंगल बदल गया है। अब सई, विराट और सत्या की कहानी चल रही है। पाखी का रोल खत्म होने से ऐश्वर्या शर्मा ने इस शो को छोड़ दिया। अब वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगी।

बदल जाएगी पूरी कहानी
हाल ही में शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि "शो की ओरिजिनल कहानी ने अपना टाइम पूरा कर लिया है और अब एक नई कहानी दिखाने की जरूरत है। ऐसे में हम शो में टाइम लीप लाने की सोच रहे हैं। जिसमें प्रमुख जोड़ी के साथ अन्य कलाकारों को बदल दिया जाएगा। केवल विराट के परिवार को ही कहानी में रखा जाएगा।" इस पूरी बात पर शो के मेकर्स ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। 

सई और सत्या को साथ देख विराट हुआ दुखी
शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में विराट की जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है, वहीं सई ने सत्या के साथ शादी कर ली है। जिसके बाद अब वह सत्या के घर सवि को लेकर आ गई है। सई की शादी होने के बावजूद भी विराट उसे भूल नहीं पाया है। उसका दिल अब भी यह मानने की गवाही नहीं दे रहा है कि सई अब कभी उसकी नहीं होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News