ऐश्वर्या शर्मा को हर पल सता रही है दादू की याद, विदाई से जुड़ा वीडियो शेयर कर बोलीं-''अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि आप यहां नहीं''

11/8/2022 2:31:10 PM

मुंबई: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी यानि एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने दिल के करीबी को खोया। ये करीबी कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस के बड़े पापा यानि दादा जी हैं। दादू के जाने के बाद ऐश्वर्या बुरी तरह टूट गई हैं।

दादाजी के जाने के बाद ऐश्वर्या शर्मा खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा को लगातार अपने दादा की याद आ रही है। इस बात का सबूत ऐश्वर्या शर्मा का लेटेस्ट वीडियो है।

ये वीडियो ऐश्वर्या शर्मा शादी के बाद अपने दादा से विदाई लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या कभी अपने दादा को गले लगा रही हैं तो कभी उनके पैर छू रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा-दादाजी❤️ अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि आप यहां नहीं हैं बहुत याद आती है। ❤️

इससे पहले ऐश्वर्या ने दादू संग बिताए लम्हों की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने दादू के निधन की जानकारी दी थी। ऐश्वर्या ने लिखा था-'मेरे दादा जी (बड़े पापा) श्री भगवती प्रसाद जी शर्मा ने जी  30 अक्टूबर 2022 को हमें अलविदा कह दिया था।

वो मेरी प्रेरणा था, एक कमाल के आर्टिस्ट, अच्छे पिता और सबसे अच्छे दादा जी। उन्होंने हम सभी को बेशुमार प्यार किया और खास तौर पर मेरी शादी में वो मौजूद रहे और पूरी ताकत के साथ हर रस्म का हिस्सा बने।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा था-'मैं कभी नहीं भूल सकती कि उन्होंने मुझसे कहा था- 'नानी थारो मांडो(शादी)करी के जाऊंगा, और वो हमेशा कहते थे- 'कर भगवत् कर सबका भला' और उन्होंने ऐसा ही किया। काश मैं उन्हें हमेशा अपने पास रख पाती, लेकिन यही जिंदगी है। आप और आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा, आप हमेशा मेरे दिल में रहोगे बड़े पापा, मैं आपको बहुत मिस करती हूं। आई लव यू, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

 

Content Writer

Smita Sharma