महाराष्ट्र के भाइयों के हाथ लगा ऐसी मछली, 20 मिनट के अंदर बने लखपति

8/26/2018 12:47:08 PM

मुंबई: महाराष्ट्र में रहने वाले दो भाइयों को के हाथ में हाल ही में ऐसा जैकपॉट लगा कि देखते ही देखते वे लखपति बन गए। दरअसल, समुद्र में जाल बिछाते ही दोनों भाइयों के हाथ जैकपोट लगा। पालघर में दो भाई मछली पकड़ रहे थे।

 

 

तभी उनके जाल में 30 किलो की मछली फंस गई। वे फौरन उसे बेचने निकल पड़े। जैसे ही वे मछली बाजार पहुंचे, खरीददार गौर से उसे देखने लगे। दोनों भाइयों ने जो मछली पकड़ी थी वह घोल प्रजाति की थी।

 

 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उस मछली की बहुत मांग है। घोल मछली के फेफड़े और मांस का इस्तेमाल महंगी दवाइयां और सौंदर्य प्रसाधन बनाने के लिए किया जाता है। 

 

 

 

ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल होने वाले सॉल्यूबल टांकें बनाने में भी यह मछली उपयोगी है। सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग में इनकी भारी मांग है। एक मछली की कीमत ज्यादा से ज्यादा हजार रुपये तक की होती है। मगर घोल मछली पूरे 5.5 लाख रुपये में बिकी। मछुआरों ने बताया बाजार पहुंचने के 20 मिनट के अंदर मछली बिक गई थी। 

Neha