एक विवाह ऐसा भी:नील भट्ट की बहन शिखा ने मंदिर में लिए सात फेरे, पाखी ने नंनद पर खूब लुटाया प्यार

1/26/2022 4:13:50 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार' में के 'विराट' यानि एक्टर नील भट्ट और 'पाखी' एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने बीते साल नवंबर में शादी रचाई। वहीं अब कुछ महीनों बाद एक्टर नील भट्ट के परिवार में एक बार फिर शहनाई बजी है। इसकी जानकारी खुद ऐश्वर्या शर्मा ने पोस्ट शेयर की। दरअसल, हाल ही में  नील भट्ट की बहन शिखा भट्ट ने शादी रचाई हैं जिसकी तस्वीरें  ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की। 

इन तस्वीरों से पता लगा है कि ऐश्वर्या शर्मा की ननद ने बेहद सिंपल शादी की है। शिखा ने निसर्ग देसाई के साथ मंदिर में सात फेरे लिए।

लुक की बात करें तो विराट की बहन शिखा रेड कलर के खूबसूरत सूट में दुल्हन बनीं। वहीं उनके पति निसर्ग येलो कुर्ता और ब्लैक पैंट में दिखे।

ननंद की शादी में ऐश्वर्या खूबसूरत अंदाज में पहुंची। वह ग्रे सूट में बला की खूबसूरत दिखीं।

सिंपल तरीके से हुई इस शादी में भी ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने रंग भर दिए। दोनों ने शादी में जमकर धमाल किया।

इस दौरान ऐश्वर्या ने अपनी ननद शिखा भट्ट के साथ काफी मस्ती की और ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करवा दीं। फैंस इस सिंपल शादी की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

गौरतबल है कि ऐश्वर्या और नील ने 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में सात वचन लेकर एक-दूजे के हुए थे। 

 

Content Writer

Smita Sharma