First Photo:सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं ऐश्वर्या, सात वचन लेकर एक-दूजे के हुए विराट-पाखी
11/30/2021 4:34:01 PM
मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' के विराट यानि नील भट्ट और पत्रलेखा यानि ऐश्वर्या शर्मा आज ( 30 नवंबर) को एक-दूजे के हो गए हैं। नील और ऐश्वर्या ने मध्यप्रदेश
उज्जैन में धूमधाम से हुई। मुंबई से दूल्हा नील अपनी बारात लेकर सोमवार को ही उज्जैन पहुंचे थे। सोमवार को हल्दी और संगीत की रस्म के बाद आज दोनों ने परिवार और कुछ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए।
नील भट्ट के घोड़ी पर चढ़कर बारात ले जाने से लेकर फेरों पर बैठती दुल्हन ऐश्वर्या तक, सोशल मीडिया पर इन दोनों के कई वीडियो सामने आए। वहीं अब दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
नील ऑफ वाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या रेड एंड व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में दिख रही हैं। ऐश्वर्या ने चूनरी प्रिंट को अपने लहंगे के लिए चुना है।
हाथों में मेहंदी, हैवी ज्वैलरी, मांग टीका दुल्हन बनी ऐश्वर्या के लुक को चार-चांद लगा रहा है।
बता दें कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ नील आईपीएस विराट का और ऐश्वर्या पत्रलेखा का किरदार निभाती हैं. सीरियल की शुरुआत में विराट और पत्रलेखा एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन हालात के चलते पाखी की शादी विराट के बड़े भाई सम्राट से हो जाती है और विराट की जिंदगी में सई आ जाती है।
सीरियल में भले ही पाखी को विराट का प्यार नहीं मिल सका लेकिन असल जिंदगी में अब ऐश्वर्या और नील अब पति पत्नी बन चुके हैं। हमारी तरफ से इन न्यूलीवेड को कपल को ढेर सारी बधाई।