मां बनने वाली हैं टीवी की ''पाखी''! शादी के 2 साल बाद नील-ऐश्वर्या के घर गूंजेगी नन्हें बच्चे की किलकारी

3/19/2024 2:08:11 PM

मुंबई: मनोरंजन जगत से इस दिनों कई पाॅजिटिव खबरें आ रही हैं। बी-टाउन की कई हसीनाओं के घर इस साल नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजेगी। दीपिका पादुकोण, यामी गौतम, ऋचा चड्ढा समेत कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो इस समय प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। अब इस लिस्ट में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है। ये और कोई नहीं बल्कि टीवी की पाखी यानि एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा हैं।

जी हां, खबरें हैं कि ऐश्वर्या शर्मा प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही पति नील भट्ट के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि "ऐसी संभावना है कि ऐश्वर्या नील भट्ट के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। दंपति एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और निश्चित रूप से, हर कपल की तरह, उनमें भी अपना खुद का परिवार शुरू करने की इच्छा है। और ऐसा लगता है यह सही समय है। हालांकि कपल इसे सीक्रेट रखना चाहते हैं। इसके साथ ही उनका इसे पब्लिक अनाउंस करने का भी कोई प्लान नहीं है। वे ठीक समय का इंतजार कर रहे हैं।'

 

यह सब एक स्पेशल होली प्रोग्राम के लिए उनकी डांस परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ऐश्वर्या शर्मा के गिरने की खबरों के साथ शुरू हुआ था। हालांकि सेट के सूत्रों के अनुसार पूर्व 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट ब्लड प्रेशर में कमी के  कारण बेहोश हो गई थीं। बाद में, उन्हें उनकी वैनिटी वैन में ले जाया गया था और तुरंत चिकित्सा उपचार दिया गया था। हालांकि ऐश्वर्या सेट पर लौट आईं और कुछ घंटों तक आराम करने के बाद बाकी परफॉर्मेंस पूरी की।

 

बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग के दौरान हुई थी। शो में दोनों देवर भाभी के रोल में थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। कपल ने 30 नवंबर 2021 को पारंपरिक राजस्थानी शादी रचाई थी।


 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma