घूंघट की आड़ में नील भट्ट संग ऐश्वर्या का लिपलाॅक,पिंक लहंगे में खूब जचीं ''विराट'' की ''पाखी''

12/26/2021 2:30:41 PM

मुंबई: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल ने बीते महीने परिवार के कुछ लोगों के बीच सात फेरे लिए।

हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने अपने गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर की थीं जो फैंस को काफी पसंद आईं। इसी बीच टीवी की पाखी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं। तस्वीरों में ऐश विराट संग रोमांटिक होती दिख रही हैं। ये तस्वीरें उनकी संगीत सेरेमनी के दौरान की हैं। 

अपनी संगीत सेरेमनी में ऐश्वर्या शर्मा घूंघट ओढ़कर नील भट्ट से मिलने पहुंची थीं। तस्वीर में ऐश्वर्या शर्मा की स्माइल देखने लायक है। लुक की बात करें तो ऐश गोल्डन चोली और पिंग लहंगे में काफी जच रही हैं।

उन्होंने मांग टीका,नेकलेस और ईयरिंग्स से अपने लुक को पूरा किया है। एक तस्वीर में ऐश्वर्या घूंघट की आड़ में नील संग लिपकिस करती दिख रही हैं।

अपनी संगीत सेरेमनी में ऐश्वर्या शर्मा ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी थी। इस दौरान ऐश्वर्या शर्मा को नील भट्ट ने भी डांस फ्लोर पर कड़ी टक्कर दी। फैंस नील और ऐश्वर्या की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

ऐश्वर्या और नील ने 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में सात वचन लेकर एक-दूजे के हुए। ऐश्वर्या शर्मा ने 3 दिसंबर 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में ऐश्वर्या और नील, मंडप में बैठकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya Sharma Bhatt (@aisharma812)

Content Writer

Smita Sharma