लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे ''विराट'' के ''जीजा'' पुलकित,लाल जोड़े में बला की खूबसूरत दिखीं ''GHKPM'' फेम यश पंडित की दुल्हनिया

1/23/2022 1:27:27 PM

मुंबई: टीवी के पाॅपुलर  सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' विराट के जीजू पुलकित की भूमिका निभा रहे एक्टर यश पंडित ने 22 जनवरी को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा संग सात फेरे लिए। इस शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो यश पंडित ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। अपने इस लुक को यश पंडित ने लाल पगड़ी और दोशला के साथ जोड़ा था। वहीं उनकी दुल्हनिया महिमा लाल जोड़े में बेहद प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

मेहंदी वाले हाथ, लाल चूड़ा, मांग टीका दुल्हन बनीं महिमा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। यश पंडित और महिमा मिश्रा की शादी होने के बाद फैंस इस कपल को सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में लगातार बधाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari

शादी से पहले की रस्में जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत एक पारिवारिक मामला था और यह उनके घरों पर हुआ। यश और महिमा ने 8 दिसंबर, 2021 में अपने होमटाउन कानपुर (उत्तर प्रदेश) में सगाई की थी। 

PunjabKesari

'गुम है किसी के प्यार में' फेम यश पंडित पहली बार महिमा से जनवरी 2015 में एक काॅमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। महिमा इंडस्ट्री से नहीं हैं। उन्होंने फाइनाइंस में एमबीए की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News