16 साल के लड़के ने दी सलमान के घर को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- '2 घंटे में फटेगा, रोक सको तो रोक लो

12/15/2019 11:47:29 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के घर को यानि ग्लैक्सी अपार्टमेंट को गाजियाबाद के एक लड़के ने  बम से उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी 16 साल के एक लड़के ने मुंबई पुलिस को ईमेल भेजकर दी। इस ईमेल के सामने आने के बाद से ही पुलिस एक्शन  में आ गई।

हिन्दुस्तान टाइन की रिपोर्ट के अनुसार यह ईमेल 4 दिसंबर को गाजियाबाद से बांद्रा पुलिस को भेजा गया था।ईमेल में लड़के ने लिखा-''बांद्रा में गैलेक्सी, सलमान खान के घर पर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोक लो।'

बता दें कि सलमान खान मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंटमें अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में पुलिस ने फुर्ति दिखाते हुए बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वायड के साथ सलमान के घर पहुंचे। हालांकि उस वक्त सलमान घर पर नहीं थे, जिसके चलते पुलिस ने सलीम खान, मां सलमा और बहन अर्पिता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर पूरे घर की तालाशी ली। इसके बाद बम स्‍क्‍वाड ने पूरे अपार्टमेंट को करीब 4 घंटे तक स्‍कैन किया थातलाशी के बाद भी पुलिस को किसी तरह का कोई बम नहीं मिला।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगाया जिसने यह ईमेल भेजा। जिसके बाद पता चला कि यह ईमेल 16 साल के लड़के ने भेजा था जो कि गाजियाबाद में रहता है। लोकेशन का पता लगते ही पुलिस की टीम गाजियाबाद में लड़के के घर पहुंची। लेकिन लड़का गर पर नहीं था। पुलिस ने सारा मामला उसके बड़े भाई को बताया और लड़के को फोन करके घर बुलाया गया।

 पुलिस ने लड़के को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेश होने का नोटिस दिया। इसके साथ ही लड़के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध की रिपोर्ट बनाई गई। लड़के को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बरी कर दिया गया।

सलमान के काम की बात करें तो उनकी फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ किच्चा सुदीप, साईं मांजेकर और सोनाक्षी सिन्हा हैं। इसके अलावा सलमान फिल्म 'राधे' में बिजी हैं। 

Smita Sharma