कैंसर से जूझ रहे ''नट्टू काका'' ने जाहिर की अपनी आखिरी ख्वाहिश, बोले-''मेकअप पहने हुए दुनिया को अलविदा कहना चाहता हूं''

6/25/2021 10:36:53 AM

मुंबई: पाॅपुलर शो  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर है। शो की पाॅपुलैरिटी के पीछे एक बड़ा कारण इसके कलाकार भी हैं। हर स्टार ने लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। कलाकारों के असली नाम से लेकर उनकी फीस तक, दर्शकों को सभी चीजें जानने की उत्सुकता रहती है। वहीं शो में नट्टू काका का किरदार निभा रहे घनश्याम नायक इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, 77 साल के नट्टू काका कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। नट्टू काका का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 

PunjabKesari

घनश्याम नायक को अप्रैल महीने में पता चला था कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं। इसके बाद से ही वह अपना इलाज करवा रहे हैं। जैसी ही ये खबर सामने आई तो उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए। वह नट्टू काका को जल्द ही स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari


वहीं इसी बीच नट्टू काका ने अपनी आखिरी ख्वाहिश भी बताई है। नट्टू काका ने बताया कि वो आखिरी सांस तक काम करना चाहते हैंदरअसल, इंस्टाग्राम के एक आधिकारिक इंस्टैंट बॉलीवुड नामक अकाउंट ने नट्टू काका की आखिरी ख्वाहिश के बारे में जानकारी दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पोस्ट के मुताबिक फैंस के चहेते नट्टू काका ने कहा है कि वह मेकअप पहने हुए इस दुनिया को अलविदा कहना पसंद करेंगे यानि  घनश्याम नायक अपनी आखिरी सांस तक काम करते रहना चाहते हैं।

PunjabKesari

बता दें पिछले साल सितंबर में घनश्याम नायक के गले की सर्जरी हुई थी, जिसमें उनके गले से आठ गांठें निकाली गई थीं। सर्जरी के बाद घनश्याम नायक काफी दिनों तक शूटिंग से दूर रहे थे। ट्रीटमेंट के बाद अब उनकी हालत में काफी सुधार है।
 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News