गजनी की सजनी का जन्मदिन आज... जानिए क्यों असिन ने इंडस्ट्री को किया अलविदा

10/26/2023 1:51:38 PM

नई दिल्ली। असिन ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ मूवीज से की थी और साथ ही बॉलीवुड में भी बहुत नाम कमाया था। उन्होंने सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन जैसे कई एक्टरों के साथ काम किया, लेकिन साल 2016 में उन्होंने इंडस्ट्री से अलविदा ले लिया। आज असिन अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। 
असिन का जन्म 26 अक्टुबर 1985 में केरल के कोच्चि में हुआ था। उनके पिता जोसेफ एक CBI ऑफिसर हैं साथ ही उनका बिजनेस भी है। असिन की माता सेलिन एक सर्जन हैं। उन्होंने अपनी बेटी को पूरा सपोर्ट किया। 

15 साल की उम्र से करी एक्टिंग की शुरुआत
असिन ने साल 2001 में मलयालम मूवी 'नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका' से एक्टिंग में डेब्यू से शुरुआत की। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। जिसके बाद वो अपनी कॉलेज की पढाई पूरी करने लौट गईं और वापस आकर नागार्जुन और रवि तेजा जैसे एक्टरों के साथ काम किया। उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री साल 2008 में की।

बॉलीवुड में भी रखा कदम
असिन ने साल 2008 में बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी सबसे पहली हिंदी फिल्म आमिर खान के साथ थी 'गजनी'। इस फिल्म में उन्होंने आमिर खान की प्रेमिका का रोल किया था, जिसके बाद से वह अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया था। हालांकि इस फिल्म के लिए असिन को उस साल का बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ था। इसके बाद वो अजय देवगन और सलमान खान के साथ 'रेडी', 'लंदन ड्रीम्स', 'हाउसफुल 2', 'खिलाड़ी नंबर 786' और 'बोल बच्चन' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।

फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी 
एक फिल्म के इवेंट के दौरान उनकी मुलाकात राहुल शर्मा से हुई थी और उसके बाद वो दोनों एक दुसरे के करीब आ गए, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। साल 2016 में असिन ने राहुल शर्मा से शादी कर ली। साल 2017 में बेटी होने के बाद ही असिन ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज वह एक खुशहाल जिंदगी में  जी रही है। उनकी आखिरी मूवी 'ऑल इज वेल' रही, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News