गहना वशिष्ठ ने राहुल महाजन की पर्सनल लाइफ को लेकर खोली पोल, कहा ''उन्होंने तीन नहीं, बल्कि चार बार शादी की है''

12/7/2020 5:28:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राहुल महाजन बिग बॉस सीजन 14 में एंट्री करने को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी रशियन वाइफ नताल्या इलिना ने हिंदू धर्म को अपना लिया है और वो रोज उनके साथ भगवत गीता पढ़ती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने राहुल की पर्सनल लाइफ की पोल खोली है। उन्होंने बताया कि राहुल ने तीन नहीं बल्कि चार शादियां की हैं। 

PunjabKesari

 

गहना ने दावा किया है कि राहुल ने मुंबई की रहने वाली मॉडल भाविशा देसाई से सीक्रेट तरीके से मंदिर में शादी की थी। जो मूल रूप से गोवा की रहने वाली हैं। लेकिन पिछले 15-18 सालों से मुंबई में काम कर रही हैं। दावों के अनुसार, देसाई ने आरोप लगाया था कि शादी के कुछ महीनों बाद महाजन ने उसे छोड़ दिया और वे किसी भी तरह से संपर्क में नहीं हैं।

PunjabKesari


आपको बता दें राहुल ने साल 2018 में 18 साल छोटी कजाकिस्तानी मॉडल नताल्‍या संग तीसरी शादी रचाई थी। सबसे पहले वो साल 2006 में श्वेता संग शादी के बंधन में बंधे थे और साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2010 में डिंपी गांगुली से शादी रचाई और फिर साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे।  


PunjabKesari

  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News