गहना वशिष्ठ ने शर्लिन चोपड़ा को बताया राज कुंद्रा मामले की ''मास्टरमाइंड'', बोलीं- वही उन्हें बोल्ड कंटेंट में लेकर आई थीं

9/28/2021 4:54:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो मामले में करीब दो महीने बाद जेल से बेल मिल गई है। जेल से बाहर आने बाद भी राज कुंद्रा सुर्खियों में हैं। वहीं अब राज कुंद्रा के केस को लेकर गहना वशिष्ठ शर्लिन चोपड़ा पर तंज कसती नजर आईं हैं। हाल ही में गहना ने शर्लिन को इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड बताया है।


दरअसल, राज कुंद्रा के पॉर्नोग्राफी मामले में फंसने के बाद से ही गहना वशिष्ठ उनका लगातार समर्थन कर रही हैं। तो वहीं शर्लिन चोपड़ा शुरू से ही शिल्पा के पति के खिलाफ थीं। अब हाल ही में गहना ने इसे लेकर मीडिया के साथ बातचीत में शर्लिन चोपड़ा के ऊपर कई आरोप लगाए हैं। गहना ने कहा कि शर्लिन को लाइमलाइट में रहना पसंद है। इसलिए वो इस मामले में केवल अपने हाथ सेक रही हैं। वो राज कुंद्रा के ऊपर निशाना इसलिए साध रही हैं ताकि वो मामले में आरोपी के रूप में सामने ना आएं। 


गहना ने बताया कि शर्लिन राज कुंद्रा पर इसलिए आरोप लगा रही हैं ताकि वह बोल्ड कंटेंट बनाने के आरोपी के रूप में सामने ना आएं। मगर अब वो शिल्पा शेट्टी को लेकर पर्सनल स्टेटमेंट दे रही हैं। शिलाप शेट्टी चाहें तो उनके खिलाफ आसानी से मानहानी का मुकदमा दर्ज करवा सकती हैं। हालांकि शिल्पा उनको इतना भी महत्वपूर्ण देना ठीक नहीं समझती हैं। शर्लिन एक एहसान फरामोश इंसान हैं। उन्होंने राज कुंद्रा जैसे इंसान को भी नहीं छोड़ा जिसने उनकी पैसा कमाने में मदद की।

 


गहना ने आगे कहा कि शर्लिन जो लाइफस्टाइल जीती हैं, जिसके लिए उन्होंने आर्म्सप्राइम एप से पैसा कमाया था। वो उनके कंटेंट के लिए डेवपल की गई थी। शर्लिन को राज कुंद्रा का शुक्रगुजार होना चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए। वह आज जो भी हैं उन्ही की वजह से हैं। सच तो ये है कि शर्लिन राज कुंद्रा को बोल्ड कंटेंट बनाने में लेकर आईं थीं। वह साल 2012 से अडल्ट और बोल्ड कंटेंट बना रही हैं। जबकि वह राज से ढाई साल पहले ही मिली हैं।


 

Content Writer

suman prajapati