आज कोर्ट में पेश होंगी 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, पॉर्नोग्राफिक वीडियो मामले में हुईं थीं

2/10/2021 11:23:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉर्नोग्राफिक वीडियो के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीते दिनों ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। उन्हें 10 फरवरी तक के लिए पुलिस हिसारत में रखा गया था। हालांकि आज उनकी पुलिस हिरासत खत्म हो रही है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।


बता दें मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने 6 फरवरी को गहना को गिरफ्तार किया था। उन पर एक वेबसाइट पर पोर्न वीडियो शूट करने और अपलोड करने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं उन पर आरोप है कि वे न्यूकमर्स और स्ट्रगलर को अच्छा रोल दिलाने का झांसा देकर उन्हें पॉर्न वीडियो में काम करने को कहती थी और फिर उस वीडियो को दो अलग-अलग वेबसाइट्स पर अपलोड कर लाखों रुपए कमाती थी।

 

वहीं, इस मामले में पुलिस ने गहना वशिष्ठ के बैंक अकाउंट के ट्रांसक्शन्स की डिटेल्स मांगी है। हालांकि आज उन्हें मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

 

इसके साथ ही पुलिस एक्ट्रेस के साथ काम करने वाले सभी मॉडल, साइड एक्ट्रेसेस और प्रोडक्शन हाउस पर नजर रख रही है। क्राइम ब्रांच ने अभी तक इस मामले में कार्रवाई करते हुए अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो गहना का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है, जहां पर टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के नाम पर ये अश्लील वीडियो बनाए जाते थे और इंटरनेट पर अपलोड भी किए जाते थे। 

Content Writer

suman prajapati