'अपनी साली शमिता शेट्टी के साथ फिल्म बनाने वाले थे राज कुंद्रा ' गहना वशिष्ट ने किया खुलासा

7/23/2021 4:56:56 PM

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पुलिस ने पॉर्नाग्राफी मामले में गिरफ्तार किया था। राज को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। आज राज की पुलिस कस्टडी का आखिरी दिन था। राज को आज भी बेल नहीं मिली और कोर्ट ने राज की पुलिस कस्टडी 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। राज की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस गहना वशिष्ट भी चर्चा में आ गई है। गहना राज को लेकर एक बाद एक खुलासे करती ही जा रही है। हाल ही में गहना ने खुलासा किया है कि राज अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी के साथ फिल्म बनाने वाले थे।


गहना ने कहा- 'राज कुंद्रा इस फिल्म के लिए एक एप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे थे। मैं इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाली थी। जेल जाने के कुछ दिन पहले मैं राज कुंद्रा के ऑफिस गई थी। वहां पर पता चला कि नए एप बॉलीफेम लॉन्च करने की प्लानिंग हो रही है। इस एप पर रिऐलिटी शो, चैट शो, म्यूजिक वीडियो, कॉमेडी शो और नॉर्मल फिल्म करने की प्लानिंग थी। इन फिल्मों में बोल्ड सीन नहीं होने वाले थे। उसी समय हम लोगों ने स्क्रिप्ट पर भी चर्चा की। फिर एक स्क्रिप्ट के लिए शमिता शेट्टी को कास्ट करने के बारे सोचा। मैं राज की गिरफ्तारी से पहले इनके लिए फिल्म शूट करने के बारे में सोच रही थी। मैं इन फिल्मों को डायरेक्ट करने वाली थी।'


गहना ने आगे कहा- 'मेरी शमिता से कभी मुलाकात नहीं हुई। मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट उमेश कामत के जरिए उन्हें भेज दी थी। मेरा काम सिर्फ डायरेक्शन का था। वह कितने पैसे ले रही हैं और क्या शर्ते हैं, मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं था और मैं ज्यादा किसी बात में नहीं पड़ती थी। शमिता की उमेत कामत से बात हुई थी और वह इसके लिए सहमत भी हो गई थीं।'


बता दें पोर्न वीडियो शूट मामले में खुद गहना को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके 5 महीने बाद 19 जून को गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद उन्हें भायखला जेल से बेल पर रिहा किया गया। गहना को फरवरी में आइलैंड में स्थित एक बंगले से रेड पड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। 

Content Writer

Parminder Kaur