UNSEEN PIC: कभी ऐसी दिखती थीं गीता मां, 44 की उम्र में डेटिंग की खबरों से आई सुर्खियों में

3/23/2018 11:33:44 AM

मुंबई. छोटे पर्दे पर गीता मां के नाम से पॉपुलर कोरियोग्राफर गीता कपूर 'सुपर डांसर चैप्टर-2' में बतौर जज नजर आ रही हैं। हाल ही में गीता को लेकर खबरें आई थीं कि वे फिलहाल राजीव खिंची को डेट कर रही हैं। 

सोशल मीडिया पर गीता और राजीव की फोटोज के आधार पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों में किसी ने खबरों पर कोई रिएक्शन दिया है।

लेकिन गीता मां कौन हैं उन्हें इतना नाम कैसे कमाया आज बताने जा रहे हैं। 
कम ही लोग जानते हैं कि गीता ने महज 15 की उम्र में फराह खान का ग्रुप ज्वॉइन कर लिया था। बाद उन्होंने फराह के साथ 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है', 'कभी खुशी कभी गम', 'मोहब्ब्तें', 'कल हो न हो', 'ओम शांति ओम' सहित कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया। यही नहीं उन्होंने कई फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया है। 


44 साल की गीता ने 'फिजा', 'अशोका', 'साथिया', 'हे बेबी', 'तीस मार खां' और 'तेरे नाल लव हो गया' जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।


कौन हैं राजीव
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, राजीव फिल्म एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं।  राजीव इंडस्ट्री में एक्टिव तो हैं लेकिन उनके खाते में किसी बड़ी फिल्म का नाम दिखाई नहीं देता। राजीव न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर पर हुए नरेंद्र मोदी के इवेंट को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

Punjab Kesari