''इंडियाज बेस्ट डांसर'' शो से नोरा फतेही की विदाई, आखिरी शूट पर ''दिलबर गर्ल'' को गले लगाकर रोईं गीता कपूर

10/2/2020 11:38:36 AM

मुंबई: 'दिलबर गर्ल' यानि नोरा फतेही कुछ दिनों से टीवी रियालिटी शो शो इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो में नोरा ने टैरेंस लुइस और गीता कपूर के साथ नजर आईं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद नोरा ने उनकी जगह ली थी। वहीं अब खबर हैं कि इस शो में फिर से पूर्व जज मलाइका अरोड़ा खान की एंट्री होने वाली है और नोरा फतेही की एग्जिट।  

नोरा ने बतौर जज इस शो का आखिरी एपिसोड शूट कर लिया है। इस मौके पर शो की अन्य जज गीता कपूर ने नोरा के लिए एक प्यारा नोट लिखा। नोट लिखते वक्त गीताइमोशनल हो गईं। गीता कपूर ने नोरा के साथ तीन तस्वीरों का एक कोलाज भी शेयर किया।  गीता कपूर ने नोरा फतेही को उन्हें गले लगाकर विदाई दी। गीता ने नोरा की विदाई पर अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा।

जिसमें लिखा था- 'तुम शो में एक ताजी हवा के झोंके की तरह आईं और हमें उस झौंके की चाहत में हांफते हुए ही छोड़ा दिया। मेरी लाइफ का इतना स्पेशल हिस्सा बनने के लिए थैंक्यू बेबी नोरा। मुझे नहीं पता कि तुमने यह कैसे किया, लेकिन इतने कम वक्त में तुमने अपनी शराफत, प्यार, सभ्यता और ईमानदारी से इतनी खास जगह भर दी, जो मलाइका के जाने से खाली हो गई थी। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगी। भगवान अपना आशीर्वाद तुम पर हमेशा बनाए रखे और भगवान करे सफलता तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड बने।'

बता दें कि हाल ही में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में शो के जज टैरेंस नोरा की कमर पर हाथ मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद टैरेंस को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि नोरा ने उनका बचाव करते हुए इसे महज एक गलती बताया।

Smita Sharma