पति भज्जी संग बप्पा के दर्शन करने जुहू के मंदिर में पहुंची गीता, बेटी हिनाया का दिखा क्यूट अंदाज

9/4/2019 11:49:10 AM

मुंबई: विघ्नहर्ता, बुद्धि,समृद्धि और सौभाग्‍य के देवता श्री गणेश का जन्म पर्व 'गणेश चतुर्थी'2 सितंबर को पूरे देश में पूरे जोश से मनाया गया। इस मौके पर हर कोई बप्पा की मूर्ति को अपने घर लाया। बाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिली। जितेन्द्र, अपृता खान, शिल्पा शेट्टी ने अनपने घर बप्पा को विराजमान किया।

डेढ़ दिन से लेकर 10 दिनों तक देवता की मेजबानी करते हैं, जिसके बाद मूर्ति को एक जल निकाय में विसर्जित किया जाता है। वहीं एक्ट्रेस गीता बसरा भी पति हरभजन सिंह(भज्जी) और बेटी हिनाया हीर प्लाहा के साथ जुहू में स्थित गणपित मंदिर में पहुंची।

इस दौरान गीता रेड कलर से सूट में खूबसूरत दिखीं। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं हरभजन कुर्ता और ब्लैक जींस में हैंडसम दिखे।

भज्जी की बेटी की बात करें तो ग्रीन कुर्ता और येलो प्लाजो में हमेशा की तरह क्यूट दिखीं। हरभजन की फैमिली की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन त्सवीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद गीता ने हरभजन से शादी की। दोनों का रोमांस भी खूब चर्चा में रहा था। भज्जी और गीता का कपल भी बॉलीवुड और क्रिकेट का कॉकटेल कपल है।

काम की बात करें तो एक्ट्रेस गीता ने शादी के बाद फिल्मों से दूरियां बना ली है। लेकिन वो फैंस से अभी भी सोशल मीडिया के जरिेए कनेक्ट है। गीता अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी हिनाया और हरभजन के साथ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

Smita Sharma