Cuteness Overloaded: 16 दिन बाद गीता बसरा ने दिखाई बेटे की झलक, छोटे भाई को गोद में लिए माथा चूमती दिखीं हिनाया

7/26/2021 2:08:08 PM


मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और इंडियन क्रिकेट  टीम के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह हाल ही में दूसरे बच्चे के  पेरेंट्स बने थे। गीता ने 10 जुलाई को प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। इस खुशखबरी को हरभजन सिंह ने फैंस के साथ शेयर किया था। इस खबर के बाद ही फैंस कपल के लाडले की पहली झलक देखने को बेताब थे। वहीं अब गीता ने अपने लाडले की पहली झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने अपने न्यूबाॅर्न बेबी के नाम का भी खुलासा किया है। गीता ने अपने लाडले का नाम जोवन वीर सिंह प्लाहा रखा है।  शेयर की इस तस्वीर में गीता की बेटी हनाया अपने छोटे भाई को गोद  में लिए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

हनाया प्यार से भाई जोवन  का माथा चूम रही हैं।  लुक की बात करें तो इस दौरान हनाया फ्राॅक में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं जोवन टाॅवल में लिपटे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ गीता ने कैप्शन में लिखा-'हीर का वीर...जोवन वीर सिंह प्लाहा।' भाई बहन की इस क्यूट तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

 

बेटे के जन्म के कुछ समय बाद हरभजन सिंह ने लिखा था-'हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। सभी को शुक्रिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

बता दें गीता बसरा  2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट किया। हरभजन से शादी के बाद गीता इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हो गईं। साल 2016 में कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी थी, जिसका नाम उन्होंने हिनाया रखा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News