क्रिकेटर पतियों संग बप्पा के दर्शन करने पहुंची गीता-सागरिका, देखें तस्वीरें

9/3/2019 12:56:27 PM

मुंबई:  शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, विवेक ओबेरॉय, सोनू सूद और अर्पिता खान बप्पा को अपने घर लेकर लेकर आए। विघ्नहर्ता, बुद्धि,समृद्धि और सौभाग्‍य के देवता श्री गणेश के जन्म का का पावन पर्व 'गणेश चतुर्थी'  पूरे देश मेंमनाया जा रहा है। इस त्योहार को 'विनायक चतुर्थी' भी कहा जाता है। वहीं अंबानी परिवार ने भी इस त्योहार को हर साल की तरह धूमधाम से सेलिब्रेट किया। अंबानी का इस त्योहार को धूमदाम से सेलिब्रेट रकरने की एक और वजह है। जानकारी के लिए बता दें कि ईशा अंबानी-आनंद पीरामल,श्लोका मेहता- आकाश अंहानी का यह शादी के बाद पहला त्योहार है। ऐसे में एंटिलया को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस सेलिब्रेशन में क्रिकेट जगत और बाॅलीवुड की हस्तियां भी शामिल हुईं। एक्ट्रेस गीता बसरा क्रिकेटर पति हरभजन सिंह और बेटी हिनाया हीर प्लाहा के साथ और सागरिका क्रिकेटर पति जहीर खान के साथ पहुंची। आइए देखते हैं इन स्टार्स के लुक्स....
 

गीता बसरा

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस सेलिब्रेशन में गीता पति हरभजन सिंह और बेटी हिनाया हीर प्लाहा के साथ पहुंची। इस दौरान गीता व्हाइट आउटपिट में खूबसूरत दिखीं।

 

मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं भज्जी कुर्ता पजामा में हैंडसम लग रहे हैं। भज्जी की लाडली की बात करें तो वह पिंक शरारा में क्यूट लग रही हैं। कपल ने यहां मुस्कुराते हुए पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद गीता ने हरभजन से शादी की। दोनों का रोमांस भी खूब चर्चा में रहा था। भज्जी और गीता का कपल भी बॉलीवुड और क्रिकेट का कॉकटेल कपल है।

सागरिका घाटगे 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंची। इस दौरन सागरिका ग्रीन कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, बन और शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं जहीर ब्लू कुर्ता और व्हाइट पजामें में हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बाॅन्डिंग दिख रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

सागरिका ने 23 नवंबर 2017 को क्रिकेटर जहीर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स  के अलावा करीबी दोस्त मौजूद थे। कपल ने 27 नवंबर को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में दिया था। दोनों तकरीबन डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Smita Sharma