Video: बेटे के जन्म के बाद गीता बसरा का पहला पोस्ट, अद्भुत तोहफे के लिए किया भगवान का शुक्रिया
7/10/2021 5:05:00 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस गीता बसरा के घर हाल ही में खुशियों की किलकार गुंजी है। गीता ने बेटे को जन्म दिया है, जिससे एक्ट्रेस और उनके पति हरभजन सिंह की खुशी का कोई ठिकाना नही हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस को दी है और अपनी खुशी भी जाहिर की है। बेटे को जन्म देने के बाद गीता का यह पहला पोस्ट लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
गीता बसरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पालने में बेबी के कपड़े रखे हुए हैं और ब्राउन कलर का टेडी भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में इंग्लिश बेबी सॉन्ग चल रहा है। लास्ट में जब बैलून फटता है तो 'it's a baby boy' लिखा नजर आता है।
इस वीडियो के कैप्शन में गीता ने लिखा- हमारे लिए एक नया छोटा हाथ थामने के लिए, उसका प्यार भव्य है,
सोने की तरह कीमती
एक अद्भुत उपहार,
इतना खास और मीठा।
हमारा दिल भरा है,
हमारा जीवन पूर्ण।
एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं...
हम खुशी से अभिभूत हैं और अपने सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं।
फैंस को गुड़ न्यूज देने का गीता बसरा का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर लगातार एक्ट्रेस को बेटे के जन्म के लिए बधाईंया दे रहे हैं।
गीता के अलावा उनके पति और क्रिकेटर ने भी अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की जानकारी दी है और भगवान का शुक्रिया अदा किया है।