35 की हुईं ''भाभी जी गीता'', देखें उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें

3/13/2019 12:18:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरजभजन की पत्नी गीता बसरा आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। गीता चाहे फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपनी तस्वीरों की वजह से वह सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों गीता ने ग्रीन कलर के गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

इन तस्वीरों पर भज्जी (हरभजन सिंह) के फैंस ने कमेंट कर कहा था-'Nice भाभी जी'। वहीं अब हाल ही में गीता ने एक बार फिर अपनी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में गीता पीच कलर के ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए गीता ने लाइट मेकअप किया हुआ है। वहीं कुछ तस्वीरों गीता मेहरून कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

बता दें कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद गीता ने हरभजन से शादी की। दोनों का रोमांस भी खूब चर्चा में रहा था। भज्जी और गीता का कपल भी बॉलीवुड और क्रिकेट का कॉकटेल कपल है। शादी के बाद एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे भज्जी और गीता की एक बेटी भी है।

 

 


 

Smita Sharma