कोरोना ने छीना एक और सिताराः गीता बहल का हुआ निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं एक्ट्रे

5/2/2021 9:35:28 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले साल से लोगों की जान का दुश्मन बना बैठा वायरस अब तक हसमें कई मशहूर हस्तियों को छीन चुका है। कोरोना के चलते कई जाने-माने स्टार्स की मौत हो गई है। अब हाल ही में एक्ट्रेस गीता बहल के निधन की खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का निधन कोरोना संक्रमण के चलते हुआ है। उनके निधन की खबर सुनकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है और वे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

बता दें, गीता बहल भाई और मां के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुद कोविड की चपेट में आई थीं। हालांकि एक्ट्रेस से पहले उनके भाई और मां ने कोरोना को मात दे दी थी। लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गीता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। 26 अप्रैल को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। हालात ज्यादा गंभीर होने के कारण दो दिन पहले ही वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन वहां एक्ट्रेस कोरोना से जिंदगी की जंग नहीं जीत पाईं और दुनिया को अलविदा कह गईं। गीता बहल का निधन शनिवार रात 9.40 बजे हुआ। वह अभी 64 साल की थीं।


गीता बहन फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस थी। 80 के दशक में उन्होंने ऋषि कपूर से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। उन्होंने दो प्रेमी (1980), जमाने को दिखाना है (1981), मैंने जीना सीख लिया (1982), मेरा दोस्त मेरा दुश्मन (1984), नया सफर (1985) जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया था।  हिंदी फिल्मों के अलावा गीता बहल ने गुजराती और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी थीं।

 
 

Content Writer

suman prajapati