''सरस्वतीचंद्र'' फेम गौतम रोडे की हुई सर्जरी, हाॅस्पिटल से शेयर की ऐसी तस्वीर

7/30/2021 9:20:52 AM

मुंबई: 'सरस्वतीचंद्र' फेम एक्टर गौतम रोडे इन दिनों गुड़गांव के एक हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। गौतम रोडे की  28 जुलाई को सर्जरी हुई है। राहत की बात है कि वह ठीक हो रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी हैं। पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि  उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिल जाएगी। शेयर की इस तस्वीर में वह हाॅस्पिटल के कमरे में दिखाई दे रहे हैं।

वह विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा-'ऐसा नहीं लग रहा कि मैं पीठ की सर्जरी से बाहर आ गया हूं।' गौतम ने सभी डॉक्टर्स और स्टाफ का इतने अच्छे तरीके से देखभाल के लिए शुक्रिया कहा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam Rode (@rodegautam)

 

इस तस्वीर को देख फैंस और कई स्टार्स उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें जल्द घर वापसी लौटने को कह रहे हैं।रोहित बोस ने कमेंट कर लिखा-'अरे बाप रे, अपना ख्याल रखो, ब्रो, आराम करो और हीरो बनने की जरूरत नहीं है कुछ दिन चिल करो।'करणवीर मेहरा ने लिखा-'वाओ ऐसा लग रहा एड शूट है। वापस आओ।' 

बता दें कि गौतम रोडे टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'माता की चौकी','सरस्वतीचंद्र', 'सूर्यपुत्र कर्ण' जैसी कई सीरियल्स में काम किया है।  इसके अलावा वह'इंडियाज गॉट टैलेट 3', 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 6' जैसे रियालिटी शोज को होस्ट कर चुके हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma