गौतम गंभीर की बहन ने BJP विधायक पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप,ससुर के बचाव में उतरी सलमान खान की बहन अर्पिता!

7/24/2021 10:02:51 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के ससुराल में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। ये घमासान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुरु हुआ। दरअसल, शर्मा परिवार की बड़ी बहू यानि अर्पिता खान की जेठानी राधिका गंभीर शर्मा ने BJP विधायक और ससुर अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राधिका पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन हैं।वहीं अनिल शर्मा की छोटी बहू अर्पिता खान भी ससुर के बचाव में सामने आई हैं। आइए डालते हैं पूरे मामले पर नजर....

राधिका ने ससुर पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

राधिका गंभीर ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे फेसबुक पोस्ट शेयर कर कहा था कि उनके ससुर अनिल शर्मा ने उन्हें होटल में सैलून चलाने के लिए नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि शादी के 6 साल बाद जब उनके परिवार ने दहेज में पैसे देने से मना कर दिया तो उनके ससुर ने उन्हें नोटिस भेज दिया। राधिका ने लिखा-'आज मेरे ससुरालवालों वालों से सारे संबंध टूट गए।

उन्हें मंत्रालय से इस्तीफा देना पड़ा इसीलिए ये सब किया गया। पैसे और सत्ता की भूख सभी जानते हैं। इसके साथ ही राधिका ने अपने ससुर पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुआ आगे लिखा था कि जब वह 9 महीने की प्रेग्नेंट थीं तब ससुर ने उन्हें घर से निकाल दिया था।' वह आगे कहती हैं-'जो इंसान 93 साल की उम्र में अपने पिता को घर से निकाल सकते है वह अपने बेटे के साथ भी ऐसा कर सकते हैं।

हालांकि इसके कुछ ही देर बाद उनके पति आश्रय शर्मा ने डैमेज कंट्रोल करते हुए पत्नी राधिका का फेसबुक अकाउंट हैक होने की बात कही।'

पति ने किया ये पोस्ट 

राधिका के इस पोस्ट के बाद अनिल शर्मा ने रात को 10 बजे अपनी छोटी बहू अर्पिता खान का एक पोस्ट शेयर किया जो उन्होंने मंडी के लोगों के लिए भेजा था जिसमें लिखा था कि वह यह संदेश बहू नहीं बल्कि बेटी होने के नाते भेज रही हैं। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम परिवार से होने के बाद भी शर्मा परिवार ने उन्हें अपने बच्चे की तरह अपनाया है। इसके साथ ही अनिल शर्मा को उन्होंने एक आदर्शवादी इंसान और अपना पिता बताया।


ससुर के सपोर्ट में उतरीं अर्पिता 

राधिका ने अनिल शर्मा की सालों की मेहनत मिट्टी में मिलाने की कोशिश की है। आज वह मंडी के उन लोगों का साथ मांग रही हैं जिनके खिलाफ वह अनाप-शनाप बातें बोलती थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी में राधिका को घर से निकालने की बात गलत है। उस समय वह दिल्लीवाले घर में थीं. उनकी सास उनकी डिलिवरी के समय उनके साथ थीं। अर्पिता ने कहा कि राधिका की परवरिश अलग माहौल में हुई है इसीलिए वह इस तरह की बातें कर रही हैं लेकिन वह अपने ससुर के साथ खड़ी हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma