गौरव चोपड़ा ने न्यू बॉर्न बेबी संग शेयर की क्यूट तस्वीर, एक्स गर्लफ्रेंड ने बरसाया खूब प्यार
11/1/2020 3:44:12 PM
मुंबई. टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा की जिदंगी बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी। एक्टर ने दो महीने पहले ही अपने माता-पिता को खो दिया था। लेकिन अब एक्टर की जिदंगी में खुशियां आईं हैं। एक्टर पापा बने हैं। उनकी पत्नी हितिशा ने बेटे को जन्म दिया है। गौरव ने बेटे प्रिंस के साथ बहुत ही क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो वायरल हो रही हैं।
गौरव ने डेढ़ महीने के बेटे प्रिंस के साथ तस्वीर शेयर की हैं। शेयर तस्वीरों में प्रिंस पापा की गोद में कर रहा है। बेबी ने अपने हाथों से पापा की शर्ट को पकड़ा हुआ है और इतनी जोर से पकड़ी है कि उसे छुड़ाना गौरव के लिए चैलेंज है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-जब बेबी अपने डैडी से दो हफ्ते बाद मिलता है। मेरे प्रिंस चोपड़ा मेरे सारी शर्ट्स के नेक को ऐसे ही पकड़ लेते हैं और फिर छोड़ना नहीं चाहते हैं। आप एकदम से भूल जाते हैं कि दुनिया में आखिर क्या-क्या चल रहा है। सारे झगड़े, सारी लड़ाइयां सोशल मीडिया पर फैले सारे जहर से लगने लगते हैं। मैं आप सभी को ढेर सारा प्यार भेजता हूं और आपसे निवेदन करता हूं कि बच्चे को अपनी ब्लेसिंग्स दें। इन तस्वीर पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। गौरव की एक्स गर्लफ्रेंड नारायण शास्त्री ने भी कमेंट किया है। नारायणी शास्त्री ने गौरव और उनके बेटे प्रिंस की फोटो पर ढेर सारे हार्ट इमोजी की बरसात की है। इसके अलावा राजेश खट्टर ने इस क्यूट तस्वीर पर कमेंट किया है और लिखा-'दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसास को खूब एंजॉय करो भाई...तुम्हारे प्रिंस को ढेर सारा प्यार।
बता दें गौरव ने कोरोना वायरस की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया। गौरव के माता-पिता की मौत के कुछ बाद की उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। गौरव को बहुत दुख हुआ कि उनके माता-पिता अपने पोते को नही देख पाएं।