पत्नी के साथ ऑस्ट्रिया में हनीमून मना रहे हैं मौनी रॉय के एक्स बॉयफ्रैंड गौरव, फैंस को दिया शानदार तोहफा

3/3/2018 5:22:34 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस गौरव चोपड़ा ने पिछले महीने गुपचुप तरीके से शादी करके काफी सुर्खियां बटौरी। हाल ही में अब वह अपनी पत्नी हितिशा के साथ ऑस्ट्रिया में हनीमून मना रहे हैं। उन्होंने सोशल साइट पर फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों बेहद क्यूट लग रहें हैं। उन्होंने होली के मौके पर तस्वीर शेयर की है। 

गौरव और हितिशा ऑस्ट्रिया के बर्फीले मौसम का मजा ले रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाते हुए रंगो के साथ अपने फैंस को हाली की शुभकामनाएं दी हैं। बर्फ पर रंगों से 'हैप्पी होली' भी लिखा। गौरव चोपड़ा और हितिशा 19 फरवीर को शादी के बंधन में बंधे थे। 

बता दें कि गौरव का अफेयर टीवी इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट एक्ट्रैस से रह चुका है। वह नारायणी शास्त्री के अलावा मौनी रॉय के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। गौरव ने टीवी सीरियल के अलावा तमिल फिल्म उतरन में भी काम किया है। इसके अलावा गौरव चोपड़ा बिग बॉस 10 में कंटेस्टेंट बनकर पहुचे थे।