बेबी पिंक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आईं गौहर खान, चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो
2/4/2023 11:21:14 AM

मुंबई। सून टू बी मॉम एक्ट्रेस गौहर खान जिन्दगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुज़र रहीं हैं। प्रेगनेंसी अनाउंस करने के बाद से एक्ट्रेस को बहुत बार स्पॉट किया जा चुका है, कभी एयरपोर्ट तो कभी किसी फंक्शन में। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ झलक रहा हैं।
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की है। फोटोज में गौहर एक पिंक शिमरी गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही है। गौहर का बेबी पिंक शिमरी गाउन बेहद खूबसूरत है और इस गाउन में गौहर किसी परी से काम नहीं लग रही है। इस गाउन में व्हाइट और पिंक कलर के हैवी स्टोन्स और पर्ल्स लगे थे।
उन्होंने अपने लुक को मैचिंग स्टोन इयररिंग्स, एक बड़ी फिंगर रिंग और एक ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। गौहर ब्रश्ड आईब्रो, न्यूड लिप्स, आईलाइनर और पिंक आईशैडो के साथ डेवी शीन मेकअप में स्टनिंग लग रही थीं। गौहर ने अपने छह महीने के बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया, और वह प्रेग्नेंसी ग्लो में बेमिसाल लग रही थीं।
कुछ दिनों पहले, गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पर्पल कलर के अनारकली सूट पहने अपनी फोटोज पोस्ट की थी। एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ हैरतअंगेज पोज दिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vikram Samvat 2080: नवसंवत्सर 2080 में होंगे 12 नहीं बल्कि 13 मास

देश में पिछले 24 घंटे में सामने कोविड के 1 हज़ार से भी ज्यादा नए मामले, 8 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव मामले