कुबूल है! कुबूल है! कुबूल है! निकाह होते ही जैद ने लुटाया पत्नी गौहर पर प्यार, दुल्हन लिबास में बला की खूबसूरत दिखीं ''मिसेज दरबार''

12/25/2020 4:59:13 PM

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार की शादी का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब गौहर खान हमेशा-हमेशा के लिए जैद दरबार की हो गई हैं। कपल ने क्रिसमस के मौके पर मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में निकाह रचाया।अब इन दोनों की निकाह की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें गौहर बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को खुद गौहर खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। गौहर ने इस खास दिन के लिए ऑफ व्हाइट और गोल्डन रंग को चुना। गौहर के इस ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे के साथ गोल्डन जरी किया हुआ शरारा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन रंग की ही ज्वैलरी पहनी हुई है। माथे पर लगाया ट्रेडिशनल पासा एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहा है।  

वहीं बात करें जैद दरबार की तो उन्होंने भी इस खास दिन के लिए दौहर से मैचिंग की ही ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी हुई है, जिसमें वो बहुत हैंडसम लग रहरे हैं। एक तस्वीर में जैद और गौहर हाथ थामें नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में जैद गौहर के माथे को चूमते दिखे।  तस्वीरों में गौहर के चेहरे पर पर नजर आ रही शर्म और हया उनके लुक पर चार चांद लगा रही है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वीरवार को गौहर खान और जैद दरबार की मेहंदी सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी की तस्वीरें गौहर ने अपने इंस्टा पर शेयर की थी। मेहंदी सेरेमनी के शाम को कपल की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया।


 

Smita Sharma