गौहर खान से लिंकअप नहीं: हर्षवर्धन राणे

2/22/2017 9:35:57 AM

मुंबई: बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता हर्षवद्र्धन राणे का कहना है कि अभिनेत्री एवं मॉडल गौहर खान के साथ उनका कोई लिंकअप नहीं है।  फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले गौतम राणे के लिंकअप की चर्चा गौहर खान से की जा रही है। उन्होंने गौहर के साथ जुड़े होने की अफवाहों को खारिज किया है।  

गौतम राणे ने कहा, मैं इस तथ्य को खारिज नहीं करूंगा कि मैं गौहर को पसंद करता हूं। वह मेहनती है, खुद के बूते आगे बढऩेवाली और स्वाभिमानी है। कहीं न कहीं मैं उसमें अपना अक्स देखता हूं। लेकिन बस इतना ही। हम किसी संबंध में नहीं हैं।