इस दिन जैद दरबार संग निकाह करने जा रहीं गौहर खान, मुंबई के 5 स्टार होटल में होगी रॉयल वेडिंग

11/21/2020 1:26:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले ही गौहर सोशल मीडिया पर अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी। अब एक्ट्रेस की शादी की खबरों सोशल साइट्स पर जोर पकड़ रही हैं। खबर है कि कपल बहुत जल्द निकाह करने जा रहा है। 


फिलहाल ये गौहर जैद संग दुबई में रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और कि मुंबई में दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इसी साल यानि 25 दिसंबर को निकाह करेगा और शादी के सारे फंक्शन 22 दिसंबर से ही शुरू हो जाएंगे। 


गौहर खान जैद दरबार संग रॉयल वेडिंग करने वाली हैं। इस वेडिंग के लिए मुंबई के 5 स्टार होटल ‘ITC मराठा’ को बुक किया गया है।

 

करीबी सूत्रों की मानें तो शादी में सबकुछ गौहर खान की पसंद के अनुसार होगा। इस वेडिंग की थीम रॉयल रखी गई हैं। इतना ही नहीं कपल पुणे के हैरिटेज होटल जाधवगढ़ फोर्ट होटल प्री-वेडिंग फोटोशूट करेगा।  कोरोना के चलते इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे।


 

suman prajapati