गौहर ने अपनी संगीत सेरेमनी में ससुर इस्माइल दरबार के साथ गाया दर्द भरा गाना, लोग बोले-''शादी है या तलाक''
12/26/2020 11:07:07 AM

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान ने क्रिसमल के मौके पर लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड जैद दरबार से निकाह किया। सोशल मीडिया पर इस कपल के निकाह की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही है। गौहर जैद की शादी रस्में 21 दिसंबर से शुरु हो चुकी थी।
वहीं अब गौहर-जैद के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो पर लोगों ने कई तरह के सवाल किए। दरअसल, 24 दिसंबर को हुई संगीत सेरेमनी में गौहर के ससुर इस्माइल दरबार ने गाना गाया। वीडियो में इस्माइल दरबार हम दिल दे चुके सनम फिल्म से 'तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही' गाना गा रहे हैं।
स्टेज पर गौहर और जैद भी साथ नजर आ रहे हैं। कपल भी इस गाने को गुनगुनाता दिख रहा है। इस्माइल का ये गाना सुन लोगों ने कमेंट करना शुरु कर दिया। लोगों ने कहा कि शादी हो रही है या तलाक?
गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में 21 दिसंबर से शुरू हुई थीं। सबसे पहले दोनों की चिक्सा सेरेमनी हुई, जिसमें ये दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए। वहीं शादी से एक दिन पहले यानि 24 दिसंबर को दोनों की मेहंदी, अंगूठी रस्म और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। वहीं 25 दिसंबर को निकाह के बाद रात को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हुई। पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
नवरात्रे के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से करीब 150 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अलग-2 अस्पतालों में भर्ती

Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

अभी खत्म नहीं हुआ कोविड-19: रोजाना नए मामलों में हुई बढ़ौतरी, 24 घंटे में आए इतने नए संक्रमित केस

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब