गौहर खान ने जैद दरबार संग की गुपचुप सगाई! सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

11/13/2020 2:50:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस गौहर खान अब तक बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग रिलेशन की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रही हैं। लेकिन अब इन खबरों ने थोड़ा मोड़ ले लिया है। जैसा कि हाल ही में गौहर ने अपने हाथों पर खूबसूरत रिंग फ्लॉन्ट करते हुए की तस्वीर शेयर की है। इसे देख फैंस कयास लगा रहे है कि एक्ट्रेस चुपके से जैद संग सगाई कर ली है।


गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके हाथ में सगाई की रिंग साफ नजर आ रही है।

 

हाथों में रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस खूब हंस रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, बेहद परफेक्ट. कुछ नहीं कर सकती बस पूरा दिन इसे देख सकती हूं। हालांकि गौहर ने रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपने पोस्ट में ब्रैंड का प्रमोशन भी किया है।
 


एक बार फिर बता दें कि इन दिनों गौहर खान सिंगर और एक्टर जैद दरबार को डेट कर रही हैं। जैद दरबार मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अनाउंस किया था कि उन्होंने जैद दरबार के मैरिज प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है और अब गौहर के हाथों में ये महंगी रिंग देख यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये कपल सगाई कर चुका है।

 

 

suman prajapati