जैद दरबार से उम्र में बड़ी होने की खबरों पर गौहर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमारे बीच एज कोई मायने नहीं रखती

12/2/2020 3:27:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस विनर गौहर खान इन दिनों बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। कपल की शादी की डेट भी सामने आ गई है। फैंस कपल को दुल्हा-दुल्हन के अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटड हैं। इसी बीच गौहर और जैद के बीच उम्र के लंबे अंतर को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मीडिया के साथ अपनी ज्यादा उम्र को लेकर बातचीत की है। 


37 की गौहर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रिलेशनशिप में उम्र गैप कोई रुकावट नहीं है। जितना ऐज गैप हम दोनों के बीच बताया जा रहा है वह गलत है। हमारे बीच 12 साल का अंतर गलत है और लोगों के लिए इसे खबर बनाना बहुत आसान है। लेकिन यह गलत हैं। हां, वह मुझसे कुछ साल छोटे हैं लेकिन 12 साल का अंतर गलत है। वह मुझसे बहुत ज्यादा मैच्योर हैं और मेरी जिंदगी में संतुलन का भाव लेकर आए हैं।'


गौहर ने आगे कहा, 'ऐज गैप को लेकर कोई फैसला देना और यह कमेंट करना बहुत आसान है कि ऐज गैप रिश्ते में बैरियर का काम कर सकता है, लेकिन मेरे और जैद में एक ही तरह की समझ है। इसलिए हमारे रिश्ते में उम्र का डिस्टेंस कोई मायने नहीं रखता।' वहीं जैद ने मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि हम दोनों मैच्योर हैं। इस मामले में हम दोनों सामान हैं। कई ऐसी चीजें हैं जो समझने में वह मेरी मदद करती हैं। हम दोनों में एक दूसरे को लेकर संतुलन है।'


जानकारी के लिए बता दें कि जैद दरबार और गौहर खान इसी साल यानि 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

suman prajapati