Pics: गौहर खान की मेहंदी और अंगूठी की रस्में,शरार सूट में चांद का टुकड़ा लगी एक्ट्रेस

12/25/2020 9:25:50 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 7' विनर गौहर खान आज यानि 25 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड जैद दरबार संग शादी रचाने वाली हैं। इससे पहले मेहंदी और रिंग सेरिमनी की ढेरों तस्वीरों सामने आई हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में दोनों का स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ गौहर खान ब्लू कलर के शरार सूट में चांद का टुकड़ा लग रही हैं। वहीं  वहीं जैद भी कुछ कम नहीं दिख रहे हैं।

गौहर खान हैवी ज्वेलरी के साथ मांग टीके में बेहद खूबसूरत और कमाल लग रही हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं, वहीं शादी से पहले दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रहा है।

एक तस्वीर में जैद गौहर को अंगूठी पहचनाते नजर आ रहे हैं।

वहीं एक तस्वीर में जैद दरबार अपनी होने वाली पत्नी गौहर के चिक्स को छूते हुए नजर आ रहे हैं। गौहर खान और जैद दरबार की सेरेमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। यह प्री वेडिंग सेरेमनी मुंबई के अंधेरी स्थित आईटीसी ग्रैंड मराठा होटेल में आयोजित की गई।

जैद के नाम की मेहंदी लगा चहकी गौहर

गौहर के हाथों में अब पिया के नाम की मेहंदी भी लग चुकी है। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

मेहंदी लगे हाथों को फ्लॉन्ट करते हुए गौहर काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो कलर के सूट में खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बता दें, गौहर खान क्रिसमस के मौके यानि कल जैद दरबार संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों की शादी मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में होगी।कोरोना वायरस के चलते शादी में गौहर और जैद के परिवारिक सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

Smita Sharma