ग्राॅसरी शाॅपिंग करने पहुंची गौहर खान, मिसेज दरबार के सिंपल लुक ने फैंस को किया इंप्रेस

5/9/2021 12:27:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के कहर के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस गौहर खान मुंबई के लॉकडाउन के बीच ग्रॉसरी का सामान खरीदती नजर आईं, जहां वो मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान गौहर खान बेबी पिंक कलर के कुर्ते और व्हाइट पैंट प्लाजो में नजर आईं।

 

चेहरे पर मैचिंग मास्क और ओपन हेयर्स उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं।

 

अपने इस सिंपल लुक में भी मिसेज दरबार फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।


बता दें, बीते दिनों गौहर खान के खिलाफ कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में  केस दर्ज किया गया था।

 

इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने गौहर की इस लापरवाही के चलते दो महीने के लिए इंडस्ट्री से बैन कर‌ने का फैसला किया था। हालांकि बाद में उन्हें इस बैन से राहत मिल गई थी।


 

Content Writer

suman prajapati