होने वाले शौहर जैद दरबार संग मनीष मल्होत्रा के स्टोर पहुंची गौहर खान, हाथों में हाथ थाम दिए पोज
12/19/2020 2:16:35 PM

मुंबई:'बिग बाॅस' फेम गौहर खान जल्दी ही शादी रचाने वाली हैं। गौहर 25 दिसबंर को बाॅयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह करेंगी। बीती रात गौहर खान को अपने होने वाला शौहर जैद के साथ मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पहुंची।
लुक की बात करें तो गौहर ग्रे कलर की ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं। वहीं जैद व्हाइट टी-शर्ट और जींस में नजर आए। इस दौरान गौहर और जैद ने हाथों में हाथ थाम जमकर पोज दिए।
गौहर खान और जैद दरबार को स्टोर से बाहर छोड़ते आते वक्त मनीष मल्होत्रा के हाथ में एक पिंक बॉक्स दिखाई दिया था।
गौहर और जैद अपनी शादी का कार्ड देने के लिए मनीष मल्होत्रा से मिलने के लिए पहुंचे थे। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें जैद गौहर से 12 साल छोटे हैं। जैद के पिता इस्माइल दरबार को दोनों के रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है। वह पहले ही इस रिश्ते के लिए अपनी हामी भर चुके हैं।गौहर और जैद 25 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। 22 दिसंबर से सारी रस्में शुरू हो जाएंगी। शादी मुंबई में होगी। शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
काम की बात करें तो गौहर ‘सीनियर’ के रूप में बिग बॉस 14 का हिस्सा थीं जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न

सिद्धियों की देवी मानी जाती है मां सिद्धिदात्री, देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था देवी दुर्गा का नवम स्वरुप

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद