Gauahar Khan ने शेयर की बेटे की आलीशान नर्सरी की झलक, पीसफुल वाइब्स देता है बेबी का रूम

5/23/2023 1:31:32 PM

मुंबई। गौहर खान कुछ दिन पहले ही मां बनी है। एक्ट्रेस ने 10 मई को एक बेटे को जन्म दिया। इन दिनो गौहर अपने लाडले के पालन पोशन में बिजी हैं। मां बनने के 13 बाद एक्ट्रेस ने अपने बेटे की नर्सरी की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने ये नर्सरी एनिमल-थीम पर बनवाई है।

PunjabKesari

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटे की एनिमल-थीम वाली नर्सरी की एक झलक दिखाई है। इसी के साथ उन्होंने इस बारे में बात की है। वीडियो में देखा जा सकता है नर्सरी में कई तरह की लकड़ी और बेंत का इस्तेमाल किया है। बेबी का रूम काफी पीसफुल वाइब्स दे रहा है। 

PunjabKesari

वीडियो में देख सकते है गौहर ने बेटे की नर्सरी में अलग-अलग डिजाइन की अलमारी भी बनवाई है, जिसमें बेटे के कपड़े रखे हुए है। रूम में काफी सारा स्टोरेज स्पेस भी है और रॉकिंग चेयर भी रखी गई है। बेबी के रूम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसमें बच्चे के रिलैक्स करने के साथ पेरेंट्स के आराम करने की भी स्पेस है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News