चेहरे पर दिखा मां बनने का ग्लो..मेक्सी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप..धूमधाम से हुई गौहर खान की गोद भराई

5/5/2023 10:19:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति जैद दरबार के पहले बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच हाल ही में मॉम-टू-बी गौहर खान की गोद भराई की गई, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। बेबी शॉवर की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अब हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 


मॉम-टू-बी गौहर खान ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर की हैं।

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की गोद भराई के लिए रूम को अच्छे से डेकोरेट किया गया है। सोफे पर गोल्डन और व्हाइट कलर के बैलून्स सजाए गए हैं, जिस पर बैठ गौहर गजब पोज दे रही हैं। इस दौरान मॉम टू-बी एक्ट्रेस मल्टीप्रिंट मैक्सी ड्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

 

कानों में इयररिंग्स, न्यूड मेकअप और खुले बालों से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। इस खूबसूरत लूज ड्रेस में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोफे पर बैठ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

 

वहीं इस दौरान उनके पति जैद भी एक्ट्रेस संग पोज देते नजर आ रहे हैं। जैद मल्टीकलर शर्ट में परफेक्ट दिख रहे हैं और प्रेग्नेंट वाइफ संग जबरदस्त केमिस्ट्री बना रहे हैं।


काम की बात करें तो गौहर खान हाल ही में नेटफ्लिक्स डेटिंग शो आईआरएल- इन रियल लव विद रणविजय सिंहा को होस्ट करते देखा गयाा था। वह आखिरी बार 2022 में वेब सीरीज शिक्षा मंडल में नजर आई थीं।

Content Writer

suman prajapati