गौहर ने शेयर की रिसेप्शन पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें, मियां जैद दरबार को प्यार से निहारती दिखीं एक्ट्रेस
12/27/2020 3:12:31 PM

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ पूरी दुनिया 25 दिसंबर को क्रिसमस का जश्न मना रही थी। वहीं दूसरी तरफ गौहर खान अपने निकाह की रस्मों में बिजी थीं। गौहर खान ने 25 दिसंबर को बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ निकाह किया। निकाल के बाद शाम को गौहर खान और जैद दरबार के रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।
रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने शिरकत की। शादी के फंक्शन से फ्री होकर अब गौहर गौहर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में ले ही गौहर खान ने अपने रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में गौहर खान पति जैद दरबार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो गौहर ने रिसेप्शन पार्टी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा पहना था।
गौहर गोल्डन, क्रीम और महरून कलर का डिजाइनर लहंगे में हुस्न की मल्लिका लगी। गौहर ने अपने लुक को हैवी नेकलेस और बड़े-बड़े ईयररिंग्स से कम्पलीट किया। वहीं जैद ब्लैक गोल्डन शेरवानी में नजर आए। जैद की शेरवानी में हरे रंग से एम्ब्रॉयडरी की हुई थी।तस्वीरों को शेयर करते हुए गौहर खान ने लिखा-Ever thine, ever mine, ever ours। हमारा प्यार हमेशा बरकरार रहेगा।'
निकाह के दिन गौहर का ब्राइडल लुक भी कमाल का था। निकाह के दौरान गौहर व्हाइट गोल्डन कलर के खूबसूरत लिबास में नजर आईं। गौहर ने शादी के जोड़े के साथ शानदार ज्वैलरी भी कैरी की थी। वहीं दूसरी तरफ जैद दरबार ने गौहर खान के लुक से मैचिंग शेरवानी पहनी थी। गौहर और जैद की शादी से जुड़े हर फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत