Cuteness Overloaded: गौहर खान ने 10 महीने बाद करवाया बेटे के चेहरे का दीदार,मां की गोद में कैद जेहान की प्यारी सी स्माइल ने जीता दिल

3/21/2024 6:07:07 PM

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान इस समय मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। साल 2023 में गौहर खान ने पति जैद दरबार संग प्यारे से बेटे का स्वागत किया जिसना नाम जेहान रखा। वैसे तो कपल अक्सर अपने लाडले की तस्वीरें शेयर करता रहता है लेकिन उन्होंने कभी उसके चेहरा नहीं दिखाया। वहीं अब करीब 10 महीने बाद गौहर खान ने अपने बेटे के चेहरे का दीदार फैंस को करवाया। दरअसल, गौहर रमजान के दिनों में फैमिली संग उमराह करने मक्का गई हैं।

PunjabKesari

 

 

इस पवित्र जगह पर ही गौहर ने अपने बेटे का चेहरा रिवील किया। तस्वीर में गौहर पति जैद और बेटे जेहान के साथ मक्का के काबा के सामने खड़ी हैं। लुक की बात करें तो गौहर ब्लैक बुर्के में दिख रही हैं। वहीं जैद इहराम ( ऐसा परिधान जिसे हज या उमरा करने के लिए तीर्थ यात्रा पर निकलने के लिए पहनते हैं) पहने दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

 

वहीं नन्हें जेहान भी पापा की तरह इहराम पहने क्यूट लग रहे हैं। जेहान की स्माइल ने तो हर किसी दिल जीत लिया। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ गौहर ने लिखा-बस अपने छोटे राजकुमार को सर्वशक्तिमान के घर से दुनिया को पहला सलाम देना चाहते थे, 🕋! क्या वह हमारे सोनशाइन से प्रसन्न होंगे! आमीन . हमारा ज़ेहान ♥️🌍 .उनके लिए निरंतर सकारात्मकता, प्यार और आशीर्वाद का अनुरोध। ढेर सारा प्यार । फैंस जेहान की तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News