'हमारा जेहान..गौहर खान ने किया अपने बेटे के नाम का खुलासा, पति जैद संग लाडले को गोद में लेकर शेयर की प्यारी तस्वीरें

6/11/2023 3:03:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार इन दिनों एक बेटे संग पेरेंटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। कपल ने पिछले महीने अपने पहले बच्चे यानी बेटे का स्वागत किया। अब हाल ही ने न्यू मॉम गौहर ने लाडले के नाम का खुलासा कर उसकी पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पति संग अपने लाडले को प्यार से निहारती दिखाई दे रही हैं। दोनों ने न्यू बॉर्न बेबी को अपनी गोद में लिया हुआ है और लाडले को एक टक निहार रहे हैं। उनके चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। वहीं, गौहर खान के बेटे व्हाइट और रेड सुपरमैन प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में उनके बेबी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा।


तस्वीरों को शेयर करते हुए गौहर ने अपने बेटे का नाम रिवील किया और कैप्शन में लिखा- "हमारा जेहान (Zehaan)। माशाल्लाह, उसके एक महीने पूरे होने पर हम अपने नन्हे बेबी के नाम का खुलासा कर रहे हैं। आपके प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। उसके लिए आपका निरंतर आशीर्वाद मांग रहे हैं और हमारी छोटी सी जान की प्राइवेसी का अनुरोध कर रहे हैं। वह अपना प्यार भेजता है।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

बता दें, गौहर खान ने 11 मई 2023 को एक स्टेटमेंट जारी कर फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह एक बेटे की मां बन गई हैं। कपल ने शादी के 2 साल बाद जेहान का स्वागत किया है। गौहर ने 25 दिसंबर 2020 को इंफ्लुएंसर जैद दरबार के साथ निकाह किया था। 


 

 

Content Writer

suman prajapati