शौहर संग गौहर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें,बोलीं-''1 महीने में मंगेतर..4 मंथ में पति-पत्नी और 2 साल में पेरेंट्स तक का सफर''

10/5/2023 2:01:21 PM

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

 

हाल ही में उन्होंने शौहर जैद दरबार संग कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपनी अब तक की जर्नी को याद किया। लुक की बात करें तो गौहर ब्लू कलर के एथनिक अनारकली सूट में प्यारी लग रही हैं।

उन्होंने नेकलस, झुमकों से अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा किया है। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स गौहर के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं जैद दरबार ब्लेजर सेट में हैंडसम लग रहे हैं। यहां तस्वीरों के लिए पोज़ देते समय दोनों मुस्कुरा रहे हैं।

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गौहर ने बताया कि पति ज़ैद के साथ उनका अब तक का सफर कितना खूबसूरत रहा है। उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए एक कैप्शन लिखा और लिखा-'अजनबियों से 1 महीने में मंगेतर, 4 महीने में पति-पत्नी, 2 साल मम्मी-पापा,हम जीवन नामक सर्वश्रेष्ठ ब्रह्मांड से स्नातक हो रहे हैं। 😬♥️ मा शा अल्लाह ला कुव्वाता इल्ला बिल्ला।'

गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान एक-दूसरे से शादी रचाई थी। शादी के 2 साल बाद 2022 में गौहर ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की। 10 मई को कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी। कपल ने अपने लाडले का नाम जेहान रखा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

 

Content Writer

Smita Sharma