मॉस्को में पति संग हनीमून मना रही गौहर को आई पिता की याद, भावुक होकर बोली- पापा मैं आपको बहुत मिस करती हूं

7/8/2021 1:43:59 PM

मुंबई. एक्ट्रेस गौहर खान पति जैद दरबार के साथ मॉस्को में हनीमून मना रही है। वहां से एक्ट्रेस लगातार तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। इसी बीच गौहर ने वीडियो शेयर कर अपने पापा को याद किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। 


गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर किया है। जिसमें गौहर व्हाइट एंड ब्लू टॉप में नजर आ रही है। लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वीडियो में गौहर अपने पेरेंट्स के लिए प्यार बयां करती नजर आ रही हैं। गौहर अपने फैंस से कह रही हैं कि वह जाकर अपने पेरेंट्स को गले लगाएं। यह आप सभी के लिए एक याद होगी, क्योंकि मैं अपने पापा को बहुत मिस करती हूं। गौहर बोलते हुए भावुक हो जाती है और रोने लगती है। वीडियो शेयर करते हुए गौहर ने लिखा- मिस यू पापा। फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।


बता दें गौहर ने पिता जफर अहमद खान को 5 मार्च को खो दिया था। एक्ट्रेस के पिता कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया था। गौहर अक्सर पिता को याद करते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहती है।

 

Content Writer

Parminder Kaur