गौहर का वीडियो देख यूजर बोला 'इस्लाम में महिलाओं की जगह मर्द के पैरों में', एक्ट्रेस ने तुरंत लिया य

5/19/2021 3:00:23 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग शादी के बाद गौहर इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। जैद और गौहर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते हैं और फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने पति संग एक प्यार भरा वीडियो शेयर किया, जिसे लेकर कईयों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, जिसका गौहर ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

गौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पति जैद के पैरों में लेटी नजर आ रही हैं और गीत गुनगुना रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक प्यार ऐसा..हाहाहाहा। वहीं जैद ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, क्या पैर हैं। कई फैंस को गौहर का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और दोनों की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कईयों ने उन्हें ट्रोल करते हुए भद्दे कमेंट्स किए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

एक यूजर ने लिखा- इस्लाम में महिला की जगह मर्द के पैरों में होती है।
गौहर ने इसका करारा जवाब देते हुए लिखा- नहीं इसे दोस्ती, प्यार, साथ और आराम कहते हैं। इस्लाम में औरतों को ना पुरुष से ऊपर बताया गया है और ना ही नीचे बल्कि वो पुरुष के बराबर होती हैं जिससे वो उसके दिल के करीब रह सकें। कुछ बोलने से पहले सीखो। 

 


इतना ही नहीं गौहर ने उस यूजर को ब्लॉक करते हुए लिखा, ये लूजर किसी इज्जत भरे जवाब का हकदार नहीं है ब्लॉक। 
फैंस को एक्ट्रेस का ये जवाब और एक्शन खूब पसंद आया और इसके लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati