दिवंगत पिता को याद कर फिर भावुक हुईं गौहर खान, बोलीं- मैंने आपको ईद पर बहुत याद किया

5/16/2021 4:19:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने अपने पिता को खो दिया था, जिन्हें वो हर खास मौके पर याद करती रहती हैं। 13 मई को ईद के त्यौहार पर गौहन को उनके पिता की खूब याद आई और उन्होंने अपने अब्बू को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया।


गौहर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की और साथ ही लिखा,'मैंने आपको ईद के खास मौके पर बहुत याद किया। आई लव यू मेरे स्टाइल आइकॉन। आई लव यू मेरे टीचर। आई लव यू मेरे पिता। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।'


बता दें गौहर बीते दिनों पैर पर गिफ्ट गिर जाने के कारण चोटिल हो गई थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान नजर आए थे।


 

Content Writer

suman prajapati