Congratulations! पेरेंट्स बने गौहर खान और जैद दरबार, शादी के 2 साल बाद एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

5/12/2023 10:47:41 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस गौहर खान के घर शादी के 2 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी है। गौहर और उनके पति जैद दरबार एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 10 मई, 2023 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। यह गुड न्यूज कपल ने बीते गुरूवार सोशल मीडिया पर दी, जिसके बाद फैंस लगातार न्यू पेरेंट्स को बेटे का स्वागत करने के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

 

बीती रात गौहर और जैद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अल्लाहुम्मा बारिक फिही," इसके साथ एक तस्वीर शेयर की गई, जिसमें लिखा गया, "हमारे बेटे की तरफ से Salaam u alaikum ब्यूटीफुल वर्ल्ड। मई 2023 की 10 मई को हमें एहसास हुआ कि वास्तव में खुशी का क्या मतलब है। हमारा ब्लेस्ड बॉय आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद करता है। आभारी और हंसते हुए नए माता -पिता ज़ैद और गौहर।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)


इस पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस की बधाइयों का तांता लग गया। यूजर्स कमेंट कर कपल के बेबी के लिए अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए।

बता दें, गौहर खान और ज़ैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को धूमधाम से शादी रचाई थी। कथित तौर पर दोनों की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान किराने का सामान खरीदने के दौरान हई, जिसके बाद दोनों ने चैटिंग शुरू की और फिर दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी का फैसला लिया और आज कपल प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। 


 


 

Content Writer

suman prajapati