दारू पी लो जितनी पीनी,गांजा मत फूंको, मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई...कॉन्सर्ट के बीच यो यो हनी सिंह ने फैंस को दी सलाह

3/30/2024 8:23:23 PM

मुंबई: मशहूर रैपर हनी सिंह ने कई सालों से इंडस्ट्री से गायब थे। कुछ समय पहले ही अपना रैपर ने कमबैक किया है। ऐसे में हनी सिंह इंडस्ट्री में फिर से अपनी पुरानी पहचान वापस पाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। बताया जाता था कि नशे की लत की वजह से रैपर ने अपना करियर खत्म कर लिया। वहीं अब सोशल मीडिया पर हनी सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां वह अपने फैंस को ड्रग्स का सेवन ना करने की सलाह दे रहे हैं। 

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में रैपर कहते हैं-'भाईयों और बहनों.. तुम सारे मेरे छोटे भाई-बहन हो। ये गांजा गूंजा मत फूका करो भाई। मेरी जिंदगी के पांच साल बर्बाद हो गए। दारू पी लो जितनी पीनी है पीयो। चरस-गांजा मत करना बस...चलो अब एंजॉयमेंट के लिए गाना चला देते हैं। हर हर महादेव...।'

 


बता दें कि हनी सिंह ने शहनाज गिल के शो पर अपने नशे की लत को लेकर खुलकर बात की थी। रैपर ने बताया था कि उन्होंने ड्रग्स और शराब का बड़े पैमाने में सेवन करना शुरू कर दिया था। रैपर ने कहा था- 'कुछ समय बाद मुझे पता चला कि मैं साइकॉटिक सिम्टम्स और बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित हूं। ये किसी भी इंसान को तब होता है जब वह वह बहुत घातक स्टेज पर पहुंच जाता है। फिर इसका इलाज चला और मुझे रिकवर होने में 6-7 साल लग गए। अब मैं पूरी तरह से इस बीमारी से निकल गया हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Content Writer

Smita Sharma