शादी से पहले प्रियंका ने रखी पूजा, विदेशी ससुराल वाले दिखे देसी अंदाज में

11/28/2018 3:08:20 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। शादी की रस्मों से पहले प्रियंका ने अपने घर गणपति जी की पूजा रखी थी। इस खास पूजा में प्र‍ियंका के परिवार समेत निक और उनके भाई- भाभी भी शामिल हुए।

 

 

सामने आई तस्वीरों में प्रियंका के अलावा न‍िक जोनस, जो जोनस और उनकी पार्टनर सोफी टर्नर ट्रेड‍िशनल लुक में नजर आ रही है। वैसे प्रियंका की भगवान के प्रति काफी आस्था है। इस लिए ये पूजा प्रियंका ने अपने घर पर रखी थी।

 

 

जब प्रियंका पूजा के लिए गाड़ी से उतरी तो उन्होंने सूट के साथ गॉग्लस वियर की हुई थी। उनका से स्वैग अंदाज उनपर बेहद ही जच रहा था। हमेशा ही बॉल्ड लुक में नजर आने वाली सोफी टर्नर इस दौरान इंडियन ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। 

 

 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी के रस्में आज से शुरू हो गई है। हाल ही में कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसमें प्रियंका का घर एक दुल्हन की तरह सजा हुआ दिख रहा था।

 

 

प्रियंका और निक 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी की खास बात ये होगी कि ये शादी दो रीति रिवाज से होगी। 

 

 

 

Konika