Ganesh Chaturthi 2021: धूम धड़ाके के साथ बप्पा को घर लाईं दिव्यंका त्रिपाठी, युविका-प्रिंस समेत इन स्टार्स के घर भी विराजे श्री गणेश

9/10/2021 8:31:18 AM

मुंबई: सौभाग्‍य के देवता श्री गणेश के जन्म का का पावन पर्व 'गणेश चतुर्थी' आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज से गणेशोत्सव शुरू होगा और 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हालांकि कोरोना के चलते  महाराष्ट्र सरकार तमाम तरह के ऐहतियात बरत रही हैं। मुंबई में गणेश उत्सव को देखते हुए 10 से 19 सितंबर तक धारा 144 लगा दी गई है।

चाहे लोग कोरोना के चलते इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से नहीं मना रहे हैं पर उनका उत्साह कम भी नहीं हैं। इस अवसर पर तमाम बॉलीवुड और टीवी सितारों ने अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया। 9 सितंबर की शाम को कई टेलीविजन हस्तियों को स्पाॅट किया गया जब वे बप्पा की मूर्तियों को लेने पहुंचे। दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, प्रिंस नरूला समेत कई स्टार्स ने इस साल बप्पा का स्वागत किया। आइए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर...

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया पति विवेक दहिया के साथ बप्पा को लेने पहुंची। इस दौरान दिव्यांका रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं विवेक व्हाइट शर्ट और जींस में दिखे। तस्वीरों में विवेक बप्पा की मूर्ति को उठाए नजर आए। कपल ने ढोल के साथ बप्पा का शानदार स्वागत किया। 

युविका चौधरी-प्रिंस नरूला

गणेश चतुर्थी से एक रात पहले एक्ट्रेस युविका चौधरी भी पति प्रिंस नरूला के साथ मंगलमूर्ति की प्रतिमा लेने गणपति स्टॉल पहुंचे। इस दौरान कपल की फैमिली भी साथ थी। 

राहुल वैद्य

'बिग बाॅस 14' के फर्स्ट रनरअप और सिंगर राहुल वैद्य पिता के साथ बप्पा को लेने पहुंचे। इस दौरान दोनों बाप बेटा ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। राहुल शादी के बाद पहली बार पत्नी दिशा परमार के साथ गणेश चतुर्थी मनाएंगे। 


 

अर्जुन बिलजानी

अर्जुन बिजलानी के घर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी से एक रात पहले अर्जुन अपने बेटे के साथ मंगलमूर्ति की प्रतिमा लेने गणपति स्टॉल पहुंचे।

इस दौरान उनकी पत्नी भी नजर आईं। अर्जुन के घर में बप्पा का भव्य पंडाल सजाते हैं। हर साल पंडाल की अलग-अलग थीम होती है।


 

Content Writer

Smita Sharma